प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) दो दिन से ब्लड के लिए परेशान हो रहे बुज़ुर्ग ब्रज मोहन पंडित की पत्नी को मुस्लिम युवक आरिफ खान चिश्ती ने सरकारी अस्पताल इटारसी में किया रक्त दान। बता दें कि कौशल्या बाई जो की सरकारी अस्पताल में गंभीर बीमारी से जूझ रही हैँ। जिनके पति पंडित ब्रजमोहन पिछले दो दिन से ब्लड के लिए परेशान हो रहे थे। मुस्लिम समाज संस्था तंज़ीम इस्लाहुल मुस्लिमीन संस्थापक आरिफ खान चिश्ती को सूचना मिलते ही उन्होंने अपना रक्त दान किया। आरिफ खान के ब्लड डोनेशन पर बुज़ुर्ग दंपत्ति ने आभार व्यक्त किया।

