प्रदीप गुप्ता /नर्मदा पुरम नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि एमपीसीए के तत्वाधान में आयोजित की जा रही अंडर 22 परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी इंटर डिविजनल प्रतियोगिता के लीग मैच का शुभारंभ 24/12/2022 को नर्मदापुरम स्थित एमपीसीए ग्राउंड पर किया जा रहा है। जिसके हेतु नर्मदापुरम संभाग की टीम चयन समिति के चैयरमेन संजय नाफडे ने घोषित की । टीम इस प्रकार है आदर्श दुबे , निखिल राजपूत , आर्यन देशमुख, अथर्व महाजन , चिराग टाक, राज मेहता, तनय जैन, पुलकित गिरी, अनुराग मालवीय , चिरंजीव वालिया , दुर्गेश अहिरवार, माधव शर्मा , साहिल काबड़े, अखिल यादव, हर्षित परसाई , गौरव दोसारे टीम के कोच सुनील शर्मा, मैनेजर मनोहर बिलथरिया ने दीं जानकारी ।प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम संभाग एवं जबलपुर संभाग के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता में सलेक्टर की भूमिका सत्यम चौधरी, मैच ऑब्जर्वर की भूमिका वीके शर्मा, अंपायर की भूमिका विजय नेगी, राहुल सतवासकर एवम स्कोरर विशाल शर्मा द्वारा की जाएगी।

