प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी के नगरीय निकाय में नवनियुक्त नगर पालिका, नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मढ़ई में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल बुंदेला ने बताया कि नर्मदापुरम जिला और हरदा जिले के पार्षदों का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग होगा जिसमें नर्मदापुरम के 93 एवम हरदा जिले के 43 जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पर होगा। जिसमें संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी श्रीमति सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल सहित विषय के वक्ता उपस्थित रहेंगे।
*23 दिसम्बर को भाजपा के शक्ति केन्द्रों पर होंगी बैठकें*
भाजपा जिला नर्मदापुरम के सभी 22 मण्डलों के शक्ति केन्द्रों पर 23 दिसम्बर को बैठकें आयोजित होगी। जिसमें शक्ति केन्द्र पर आपेक्षित कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होंगे। शक्ति केन्द्र की बैठक में आगामी 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जंयती पर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाने को लेकर एवं आगामी संगठनात्मक विषयों पर बैठक आयोजित की जाएगी।

