टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार को होटल गिरी पैलेस पहुंचने पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा परिसर उत्साह और जोश से गूंज उठा।
पूर्व विधायक राकेश गिरी ने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया। सीएम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समर्थकों ने जयघोष लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश गिरी ने सीएम से प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति पर भरोसा जताया।
होटल गिरी पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

