प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज शुक्रवार दिनांक 23:12 2022 दिन शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग द्वारा उदिता योजना के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिया गया। पर्यवेक्षक सुश्री निरुपमा माथुर द्वारा किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया, कि माहवारी के समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। माहवारी के समय स्वच्छता खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए के संबंध में अन्य जानकारियां देकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि वर्मा द्वारा बालिकाओं से प्रश्न पूछ कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया एवं बालिकाओं को सैनिटरी पैड्स, सैनिटाइजर व पेपर शॉप , डेटॉल, कॉपी, पेन वितरित की गई। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, बालिकाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्वेता मुद्गल , अंजुला चौरसिया, दीक्षा उमरे उपस्थित रही।

