प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ बनखेडी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नयागांव के ग्राम घोघरी मट्ठा में शमशान घाट की भूमि पर कब्जा को लेकर ग्रामीणों ने पार्टी के तत्वावधान में अतिक्रमण की आवाज उठाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के संरक्षण में कब्जा धारी ग्राम के गोपाल राय ने शमशान घाट पर अतिक्रमण कर खेती करने लगा और नलकूप भी खुदवाकर गेहूं की फसल भी लगाई गई है। ग्राम के नागरिकों में आक्रोश है कि गांव में दबंग लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर खेती करने में लगे हैं। ज्ञापन में बताया कि अतिक्रमण नही हटाया गया तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर आन्दोलन किया जायेगा। ज्ञापन देते समय जिला नर्मदापुरम अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद परतें, प्रदेश सचिव राजेश कुमार उइके, प्रदेश संगठन मंत्री जयसिंह उइके, शिव प्रसाद पोहोप सिंह वीरान, संदीप हेमराज के महिला भी उपस्थित रही।

