प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम /आज शुक्रवार दिनांक 23/12/22 को थाना पथरौटा क्षेत्र के अन्तर्गत राधिका गार्डन में मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 (पेसा एक्ट) के तहत केसला ब्लाक अंतर्गत थाना पथरोटा थाना डोलरिया एवं थाना रामपुर गुर्रा अन्तर्गत आने वाले अधिसूचित ग्राम की ग्राम सभा अन्तर्गत शांति एवं विवाद निवारण समिती के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की कार्यशाला एवं भोज का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिह, नर्मदापुरम जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान अनुभाग इटारसी, जनपत पंचायत सीईओ केसला श्रीमति वंदना कैथल एवं थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान इटारसी, थाना प्रभारी रविन्द्र पारासर, रामपुर गुर्रा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला केसला, थाना प्रभारी उमाशंकर यादव डोलरिया व थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान पथरोटा शामिल हुये। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिहं, सीईओ जिला पंचायत सुजान सिंह रावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा केसला ब्लाक अन्तर्गत शांति एवं विवाद निवारण समिती के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को पेसा एक्ट के संबंध में विस्तार से कार्यशाला में समितियों के अधिकार कार्य करने का तरीका रिकार्ड संधारित करने के संबंध में प्रशिक्षित एवं जागरुक किया गया। थाना पथरोटा क्षेत्र की 21 पंचायत के कुल ग्राम 54, थाना रामपुर गुर्रा की 04 पंचायत के कुल ग्राम 07 थाना डोलरिया के 03 पंचायत के अन्तर्गत 05 ग्राम से आये ग्राम सभा के सदस्य एवं पंचायत सचिव शामिल हुये ।कार्यशाला उपरान्त सभी सदस्यों के साथ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सह भोज मे सम्मिलित हुये ।

