प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र क्रमांक 1 और 6 की बूथ नंबर 30/36/37/57/58 की बैठक उपाध्याय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी मोनिका चोकसे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सामूहिक रूप से एवं अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में हर बूथ पर आयोजित किया जाए एवं संगठन ऐप के माध्यम से रिपोर्टिंग की जाए। बैठक में सुमन उपाध्याय, वार्ड पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, संयोजक अंजना स्वर्णकार, सह संयोजक मुकेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष मनीष परदेसी, मंडल मंत्री अनुज मिश्रा, बूथ महामंत्री जय बाला निगम आदि उपस्थित थे।

