प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रसूलिया में किसान दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम किया गया। किसानों को जैविक खेती और शाश्वती योगी खेती के बारे में सिवनी मालवा से आए हुए बीके पवन ने विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही ब्रह्म कुमारी सुनीता बहन ने जीवन में मेडिटेशन का क्या महत्व है और योग हमारे आसपास की प्रकृति एवं खेतों में भी कैसे हरियाली ला सकता है बताते हुए किसान भाइयों का सम्मान किया एवम ब्रह्म भोजन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बीके पवन सिवनी मालवा, कुशल पटेल पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्रवण कुमार उपाध्यक्ष पांजरा, नारायण राजपूत रायपुर, संतोष उपाध्याय पार्षद रसूलिया, नरेंद्र पटेल पार्षद ग्वालटोली एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।

