प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(इटारसी) आज दिनांक 24/12/22 को इटारसी मंडल की विस्तारित बैठक विधायक कार्यालय में हुई। जिससे मंडल में आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिले से प्राप्त मुख्य बिंदुओं पर बात हुई जिसमें मुख्य रुप से जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना , मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी , मंडल महामंत्री विनोद बारसे ने बैठक में मुख्य रूप से मिले निर्देश एवं पत्रक की जानकारी दी एवं समस्त शक्ति केंद्रों में बूथों पर “मन की बात” और संगठन एप डाउनलोड करवाया। बैठक में उपस्थित जिला कार्यसमिति सदस्य अनंत वर्मा , विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश सचान , मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चौहान, नगर मंत्री प्रशांत मनवारे, सौरभ राजपूत, पुरुषोत्तम बड़कुर, श्रीमती राधा मैना, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गालर, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरोजिनी सचान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान, श्रीमती विभा मालवीय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नफीस अहमद सिद्दीकी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री सत्यनारायण चौधरी, संतोष मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री विनोद साठे, सोशल मीडिया संयोजक विवेक मिश्रा, बूथ अध्यक्ष राम लखन चौरे, सतीश पटेल आदि उपस्थित रहे।

