प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 26 दिसंबर 2022 को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में युवतियों के लिए कैंपस ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार में इच्छुक 18 से 30 वर्ष की युवतियां ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/hTAhXcVTD GiaqzNZ9 पर पंजियन कर सकती हैं। कैंपस ड्राइव में ट्राईडेंट, वर्धमान, स्वतंत्र मेगा भर्ती नर्मदापुरम, आराध्यास ट्रेडिंग, वक्रतुण्ड सक्सेस स्टेयर्स आदि कंपनियां चैकर पैकर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, रोबेनैट इंजिनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मशीन ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर, टेली कॉलिंग, एकाउंटेंट आदि पदों पर भर्तियां करेंगी।

