प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट , एसडीएम श्रीमती मोहिनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने 19 से 25 दिसम्बर तक की अवधि को सुशासन सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

