प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ सुरक्षा कार्यों के लिए बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नर्मदापुरम ने सभी जनपद पंचायत को पर तिथिवार सुरक्षा सैनिक भर्ती कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए हैं। जिसमें दिनांक 22 दिसम्बर 2022 को जनपद पंचायत सिवनी मालवा में 65 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मापदण्ड के अनुसार 45 युवाओं को चयनित किया गया। इसी प्रकार दिनांक 23 दिसम्बर 2022 जनपद पंचायत नर्मदापुरम में 120 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें 72 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिनको एसआईएस इण्डिया लिमिटेड अनुपपुर में । माह का प्रशिक्षण देकर स्थायी नियुक्ती दी जायेगी। अगला भर्ती कार्यक्रम 24 दिसम्बर 2022 जनपद पंचायत केसला , 25 दिसम्बर 2022 जनपद पंचायत बाबई ,26 दिसम्बर 2022 जनपद पंचायत सोहागपुर, 27 दिसम्बर 2022 जनपद पंचायत पिपरिया और 28 दिसम्बर 2022 जनपद पंचायत बनखेड़ी में सुरक्षा सैनिका भर्ती शिविर आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती में इच्छुक अभ्यर्थी 10वी पास उम्र 21 से 36 वर्ष न्यूनतम ऊँचाई 168 सेमी , वजन 55 से 90 किलोग्राम होगा। वही अभ्यार्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को फार्म फीस 350 रुपये जमा करना होगा । प्रशिक्षण उपरांत वेतनमान 12000 से 20000 हजार दिया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर 9479366936 पर संपर्क स्थापित कर सकते है।

