प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / गुना नगर पालिका का चार्ज सीएमओ विनोद शुक्ला ने ग्रहण किया। गुना का चार्ज लेने के बाद श्री शुक्ला ने हमें बताया कि 8 महीने नगर पालिका नर्मदापुरम में सीएमओ रहा एवं नर्मदापुरम नगर की जनता और अधिकारियों ने मुझे जो सहयोग दिया उनके प्रति आभारी हूं। गुना नपा सीएमओ का चार्ज ग्रहण करते समय गुना नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण मौजूद रहे।

