प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(हरदा) सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल द्वारा संचालित प्राथमिक जांच केंद्र हरदा एवं सिराली के विशेष संयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण का समापन होटल मानसरोवर हरदा में हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में सेवा सदन संस्था के नेत्र सहायक सिनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट अजय सिंह तोमर , लायंस क्लब हरदा के अध्यक्ष राजेश गुर्जर, रमेश भद्राबले, गोविंद पालीवाल, नगर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भैया लाल राठौर, बलवीर सिंह राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी उषा गोयल,गणपत चौरसिया प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि रहे। सेवा सदन संस्था के अजय सिंह तोमर ने प्रशिक्षण में आंखों संबंधित अनेक बीमारियों के बारे बताते हुए कहा कि आए दिन लोग मोतियाबिंद बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं। हमारे देश में दृष्टि हिनता का प्रमुख कारण मोतियाबिंद है। यह अधिकतर 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में होता है। मोतियाबिंद का समय पर ऑपरेशन कराना अनिवार्य है।
काला मोतिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दृष्टि चोर के रूप में जाना जाने वाला काला मोतिया नेत्र की दृष्टि के लिए खतरा पैदा करने वाला रोग होता है। इसका इलाज डॉ.की सलाह अनुसार समय पर कराना आवश्यक है। इस प्रकार नेत्र सहायक द्वारा प्रशिक्षण में शामिल लोगों को आंखों संबंधी अनेक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण का संचालन सेवा सदन सिराली सेंटर के संचालक अजय मंडलेकर द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सेवा सदन सेंटर हरदा के ऑप्टोमेट्रिस्ट ओमनाथ पांडे, आदित्य गौर,पायल राजपूत, भगत सिंह राजपूत, रवि रमाणी, संतोष किरावर, युवा समाजसेवी दिनेश चौरसिया, अंजू खान , विक्रम सेजकर, अमित ढोके सहित जन अभियान परिषद, सामाजिक न्याय विभाग, नव प्रांतीय विकलांग उत्थान समिति, लायंस क्लब हरदा अंबर, नगर सुरक्षा समिति सहित संस्थाओं के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

