प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / सिवनी मालवा मित्र मंडली आराधना गिरजाघर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम किऐ गए। संडे स्कूल की शिक्षिका निशा मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम संडे स्कूल के बच्चों के द्वारा किया। जिसमें यीशु मसीह के जन्म के बारे में नाटक के द्वारा बताया गया की यीशु मसीह ने किस प्रकार धरती पर जन्म लिया एवं उनके जन्म का क्या उद्देश्य था। आकाश से भविष्यवाणियां एवं ज्योतिषियों के द्वारा बताया गया कि यीशु मसीह का जन्म कहां होगा और वह किस प्रकार जन्म लेंगे। उनके जन्म लेने का उद्देश्य क्या है। उन्होंने किस प्रकार अमन एवं शांति का संदेश पूरी दुनिया को दिया एवं यीशु मसीह के जन्म की कहानी सुनाई। 25 दिसंबर क्रिसमस के उपलक्ष में बच्चों के द्वारा सुंदर डांस किए। मित्र मंडली आराधनालय सिवनी मालवा में झांकियां सजाई गई, जो कि आकर्षण का केंद्र रहती है। क्रिसमस की तैयारियां एवं संडे स्कूल के बच्चों के द्वारा कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई है। संडे स्कूल एवं युवा संघ के समस्त बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष भी क्रिसमस को हर्ष और उल्लास के साथ में मनाया जाएगा एवं युवा संघ के द्वारा पूरे आराधनालय सुंदर ढंग एवं जगमगाती रोशनीओं से सजाया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद में अल्पाहार का भी इंतजाम किया गया। क्रिसमस की बधाइयां देते हुए मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य रूप से संडे स्कूल शिक्षिका निशा मसीह, उरविल चार्लस, फियोना मसीह, अदन मसीह, एलेक्स दार, अंशु विश्राम, शिफा मसीह, सृष्टि मसीह, आयुषी मसीह, प्रिंस मसीह, समर्पित कश्यप, रोबिन मसीह, आयुष मसीह, अनीश मसीह, विकास मसीह, विनी एडवड, कूहू एडवर्ड एवं समस्त मसीह समाज एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

