प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(सिवनी मालवा )‘‘मलासुर अभियान‘‘ अंतर्गत सेफ्टी टैंक से संग्रहित मल प्रबंधन हेतु जन जागरूकता अभियान आयोजन नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 हेतु दिनांक 15 दिसंबर 2022 से मलासुर अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें नागरिकों को घर के सेप्टिक टैंक को हर तीन साल में खाली करवाने, डिस्लजिंग सुरक्षा प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए खाली करने के लिए जागरूक किया जाता है। क्योंकि इसमें अनेकों प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है, जिससे भूमि जल के प्रदूषित होने का खतरा रहता है , इस हेतु नगरीय निकायों में शिकायत के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर 14420 का उपयोग करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही निकाय के सफाई कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी जा रही है कि सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल को पूरी सुरक्षा के साथ निकालकर फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में ही खाली करें। अन्य स्थानों पर खाली करते पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। जिसमें नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी सचिन मलैया, प्रभारी सफाई जमादार नरेंद्र गोहर, विनोद महोरिया, मांगीलाल कोसल के साथ-साथ सफाई दल उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मलासुर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें निकाय के दल द्वारा शहर में भ्रमण कर लोगों को 3 साल में अपने सेप्टिक टैंक को खाली करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जिन लोगों के द्वारा खुले में गंदगी करने की शिकायत मिलती है। उन पर भी नियम अनुसार कार्यवाही की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वह स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। खुले में ना तो स्वयं गंदगी करें ना ही किसी को करने दें।

