प्रदीप गुप्त /नर्मदापुरम/ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एस डी ओ पी पराग सैनी के निर्देशन में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी राकेश राठौर को उसकी स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कल दिनांक 24.02. 2022 की रात्रि 11/30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर MP 04 TB 1054 है, उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी है तथा मेनबोर्ड चौराहे से राजा मोहल्ला की तरफ जा रही है। उस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल राजा मोहल्ला में घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार MP 04 TB 1054 को रोका तो उक्त कार में से आगे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति उतर कर भाग गया, जबकि कार ड्रायवर राकेश राठौर पिता अनौखी लाल राठौर उम्र 40 साल निवासी ग्राम आंवरी हाल- गीताभवन के पास, रसूलिया थाना देहात नर्मदापुरम को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उक्त कार को चेक किया गया तो उक्त कार में 8 पेटी अंग्रेजी शराब विभिन्न कंपनियों की कुल 69 लीटर रखी हुई मिली। जो मौके पर ही उक्त आरोपी कार चालक राकेश राठौर को भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करता पाये जाने पर आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उक्त कार मय 69 लीटर शराब के जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी राकेश राठौर से कार में से उतर कर भागे अन्य आरोपी के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसने भागे हुए आरोपी का नाम प्रदीप कहार निवासी कोरी घाट नर्मदापुरम बताया। लिहाजा आरोपी राकेश राठौर एवं प्रदीप कहार के विरुध्द आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। जप्त की गई शराब की कीमत 84,750/- है आरोपी राकेश राठौर को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेंगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली विक्रम रजक के साथ सउनि सुखनंदन नरें, प्र. आर. विशाल सिंह, प्र. आर. योगेश यादव, आर कपिल विश्वकर्मा, आर संगीत शर्मा की मुख्य भूमिका रही है।

