प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में राज्य शासन के द्वारा निर्मित की जाने वाली युवा नीति हेतु छात्राओं से प्राप्त सुझाव एकत्रित किए जा रहे हैं, इस हेतु महाविद्यालय में स्थापित सुझाव पेटी में छात्राओं द्वारा डाले गए सुझाव शासन को प्रेषित किए जा रहे हैं । छात्राओं को सुझाव देने हेतु महाविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को सुझाव देने हेतु आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा श्रीमती कामिनी जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को कौशल उन्नयन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े ऐसे सुझाव देने हेतु कहा जो युवा नीति में सम्मिलित किए जा सके एवं ऐसे सुझाव जो छात्राएं युवा नीति में सम्मिलित करना चाहती है। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर को एक रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें युवा नीति के संबंध में आम जनों को अवगत कराया जाएगा, छात्राओं से सुझाव प्राप्त करने हेतु महाविद्यालय में एक सुझाव पेटी लगाई गई है। जिसमें छात्राएं बड़ी संख्या में अपने सुझाव डाल रही है। प्रभारी प्राध्यापक डॉ वर्षा चौधरी ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्राओं के सुझाव प्राप्त हो रहे है एवम इनमे अधिकांश छात्राओं के सुझाव कौशल उन्नयन को लेकर है , वे पाठ्यक्रम में ऐसे बदलाव चाहती है जो रोजगार एवम स्वरोजगार से जुड़े हों।

