टीकमगढ़। मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक मंगलवार को पास हो गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व जिला पदाधिकारी स्वप्निल तिवारी ने कहा कि मानसून सत्र के शुरूआत में ही सोमवार को तकनीकी व रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने यूसीसी UCC समान नागरिक संहिता विधेयक को मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किया व चर्चा के लिए रखा गया पर जनहित से जुड़े एवं सब समान की भावना के विधेयक का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया, बाद में ध्वनिमत से यूसीसी विधेयक मंगलवार को विधानसभा में पास होकर राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इस विधेयक की मूल भावना सब समान – सबको सम्मान बताया और कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने व आदिवासी विरोधी बताया।स्वप्निल तिवारी ने बताया कि यूसीसी विधेयक में प्रदेश के लगभग 10 लाख जनता की राय व सुझावों को महत्त्वपूर्ण मानकर इस विधेयक में जोड़ा गया। इससे विवाह व तलाक पंजीकरण,अधिक शादी पर रोक,तीन तलाक व हलाला को अपराध की श्रेणी में आना , बच्चों को उत्तराधिकार में समान कानूनी दर्जा मिलना आदि चीजें जुड़ी है। भाजपा सरकार ने हमेशा आदिवासी व हिंदू हितो की रक्षा की है। भारतीय संविधान को मानते हुए सबमें समानता की भावना जगाना और सभी का विकास करना ही भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य है। सबको न्याय के समान तराजू में रखने वाला हमारा संविधान हम भारतीयों को सशक्त बनाकर देश का गौरव बढ़ाता है। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं चलाकर समान रूप से बढ़ने का मौका दे रही है और गरीब वंचित वर्ग को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया।

