प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मजयंती के अवसर पर आज भाजपा ग्राम पलासडोह में अटल बिहारी वाजपेई की छाया प्रति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात ग्राम पलासडोह के बूथ क्रमाक 9 कार्यकर्ताओं ने रेडियो के माध्यम से सुनी। इस दौरान ग्राम पलासडोह युवा मोर्चा ग्रामीण मंत्री राजेश चौहान के नेतृत्व में आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के युवा मोर्चा के सदस्य सज्जन भलावी, रोहित मेहरा, राहुल मेहरा, मनोज साहू, ब्रजेश मेहरा, तरुण मेहरा और राहुल कुशवाह एवं ग्रामवासी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

