प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मजयंती के अवसर पर आज भाजपा नर्मदापुर मंडल के वार्ड नंबर 33 एवं 29 के अटल बिहारी चौक पर अटल विहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात वार्ड न 33 के सभी बूथ कार्यकर्ताओं ने रेडियो के माध्यम से सुनी। इस दौरान मंडल के सह-प्रभारी नंदकिशोर यादव , वार्ड पार्षद वंदना विमल चुटीले , राजू मालवीय , दौलत यादव , अनिल अहिरवार अमन चुटीले, सुनील यादव एवं वार्डवासी, कार्यकर्तागण एवम वार्ड के छोटे छोटे बच्चे भी उपस्थित रहे।

