प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के वार्ड नं 9 में बूथ क्रमांक 58 के पन्ना प्रमुख राजकुमार केवट के घर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती कार्यक्रम भी उसी जगह मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री महेंद्र सिंह तोमर , कार्यक्रम संयोजक व भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष आयुष कौरव सहित बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

