प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ सर्व विप्र महासभा की बैठक रविवार दिनांक 25-12-2022 शाम चार बजे राजीव दुबे की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के. मिश्रा की अनुशंसा से श्रीमती नेहा तिवारी को जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया एवं युवा प्रकोष्ठ में अमन तिवारी जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट वैभव दुबे नर्मदापुरम के पद पर नियुक्त किया गया। आगामी बैठक में संगठन का विस्तार किया जावेगा। संगठन के जितेंन्द्र शर्मा, जे.पी. शर्मा, पंकज शुक्ला, नवीन यापक ने परिचय सम्मेलन को लेकर कोरोना की आशंका को देखते हुये परिचय सम्मेलन की तिथि 7-1-2023 को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। जिसे सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पं. मुकेश दुबे ने अनुमोदित किया। बैठक मे दशरथ तिवारी, रवी तिवारी, प्रतीश दुबे, प्रतीक पाठक, अनुपम जोशी, आनंद उपाध्याय, रत्नेश दुबे, श्रीमती रेखा दुबे, नंदा दुबे, निर्मला डाले, रंजना थापक, सुलभा अवस्थी, संजना पाठक, लक्ष्मी तिवारी, बर्षा शर्मा, संगीता द्विवेदी, संजू भट आदि शामिल हुये।

