प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, सभी राजपूत संगठन और सर्व समाज की सहमति से 8 जनवरी 2023 को एक 21 सूत्रीय मांगे, जिसमें मुख्य आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक जन आंदोलन किया जा रहा है। उसी के लिए नर्मदापुरम सम्भाग और जिला टीम ने सम्भाग अध्यक्ष श्रीमति गीता जीजा होकम के नेतृत्व में कोठी बाजार में भारती दांगी के यहाँ जनसम्पर्क में एकत्रित महिलाओं को भोपाल पधार कर सहयोग की अपील की। तथा सभी ने सहमति भी दी कि हमारी टीम 10 दिनों से प्रति दिन जनसम्पर्क कर रही है। बताया कि हमने सेठानी घाट से माँ नर्मदा की पूजा कर नारायण नगर, गिन्नी कंपाउंड, ईशान परिसर मनुतुलसी परिसर, आदर्शनगर, हाउसिंग बोर्ड, न्यास कालोनी, साई हेवन सिटी रसूलिया, कृष्णापुरी औऱ ग्राम भट्टी, सनखेड़ा, धानसी, सूरजकुंड ने आये श्रद्धालुओं से भी जनसम्पर्क किया आगे भी हमारा जनसम्पर्क चल रहा है।

