प्रदीप गुप्ता /(हरदा) भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर को हरदा से सुशासन दिवस पर 2021 से शुरू हुआ कमल युवा खेल महोत्सव अपने द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर गया । कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने 2021 में कहा था कि हम जो कहते हैं। वह करते हैं। उसी कड़ी में अब यह खेल महोत्सव अपनी परंपरा को निभाते हुए द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह महोत्सव प्रतिवर्ष होगा। खेल प्रतिभाओं को प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का एक मंच कमल स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल और उनकी टीम ने बनाया है।
हरदा में मिनी ओलंपिक जैसा माहौल देखने को मिला है । मार्च पास्ट, जोश के लिए इंदौर का पुलिस बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वही जनता ने पलक पावडे बिछा कर आशीर्वाद दिया। भारत का झंडा बुलंद करने वाले खिलाड़ी योगेश्वर दत्त का ओजस्वी संबोधन और कृषि मंत्री कमल पटेल का खेलों के प्रति हरदा को राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नंबर वन बनाने का आव्हान भी बीच में देखने को मिला। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि खेलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि खेलो इंडिया जीतेगा इंडिया। वही इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। हरदा में हम सब के प्रयास से और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से 15 करोड़ का भव्य स्टेडियम का निर्माण होने की अनुमति हमें प्राप्त हो गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

