प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा प्रति रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्तजी की विशेष आरती पूजा की जाती है। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी रखी गई। जिसमें सभी ने उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को याद किया और उनकी सादगी की प्रसंसा की। इस अवसर पर अधिवक्ता चंद्रशेखर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मुकेश कानूनगो, उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी जयवाला निगम, सह सचिव विजय प्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, श्रीमती विनिता कानूनगो, श्रीमती आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

