प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही परमानंद भाई पटेल अंडर 22 इंटर डिविजनल क्रिकेट प्रतियोगिता में नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के मध्य खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन के खेल में जबलपुर संभाग ने अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 76 रन से आगे खेलते हुए नर्मदापुरम के तेज गेंदबाज पुलकित गिरी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 187 रनों पर ऑल आउट हो गई जबलपुर टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंचित ठाकुर ने सर्वाधिक 70 रन का योगदान दिया। नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुलकित गिरि ने 49 रन देकर 6 विकेट लिए एवं आर्यन देशमुख वा निखिल राजपूत ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह नर्मदापुरम संभाग में जबलपुर संभाग पर 18 रनों की बढ़त बनाई। इसके पश्चात नर्मदापुरम टीम ने दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन के खेल के समाप्त होने तक 5 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं टीम के बल्लेबाज अखिल यादव एवं अथर्व महाजन क्रीज पर मौजूद हैं। मैच के तीसरे दिन का खेल कल सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

