प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियों के साथ समस्त स्वास्थ्य संस्था में 27 दिसंबर मंगलवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा, सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने समस्त संस्था प्रभारियों को मॉकड्रिल का आयोजन करने तथा फोटोग्राफ भेजने के निर्देश दिए हैं। मॉकड्रिल हेतु कोविड-19 इंडिया पोर्टल पर स्वास्थ्य संस्थाओं का डाटा अपलोड किया जाना अनिवार्य है। सीएमएचओ ने मॉकड्रिल के मूल्यांकन हेतु पैरामीटर एवं मॉकड्रिल अभ्यास के फोकस में बिस्तर क्षमता, मानव संसाधन की उपलब्धता, मानव संसाधन की क्षमता, रेफरल सेवाएं ,परीक्षण क्षमता, चिकित्सा रसद, मेडिकल ऑक्सीजन, टेलीमेडिसिन की उपलब्धता शामिल है। आज टीएल मीटिंग में कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपनी संस्था में फीवर क्लीनिक चालू कराकर कोविड टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें।

