प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ आज सोमवार दिनांक 26-12-2022 कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के नेतृत्व तथा नवनीत पाण्डेय नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी मार्गदर्शन में नये कोरोना वायरस संक्रमण की उचित रोकथाम हेतु “रोको टोकों एवं जनजागृति अभियान” का शुभारंभ स्थानीय सतरास्ता से आरंभ किया गया । जिसके अंतर्गत सतरास्ता, इंदिरा चौक, मीनाक्षी चौक, सब्जी मण्डी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कोरानो से बचाव हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा समस्त आमजनों से नये कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु अहम अहतियात बरतने हेतु अपील करते हुए मास्क वितरण किया गया । इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद की एनयूएलम शाखा द्वारा श्रीमति दिव्या मिश्रा सिटी मैनेजर
के नेतृत्व में स्व-सहायता समूह के महिलाओं द्वारा सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में मास्क वितरण एवं कोविड ओमिक्रान से बचाव हेतु अहतियात बरतने के संबंध में “रोको टोका अभियान” का जूलूस निकाला गया । साथ ही जनस्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत प्रातः से ही नगर पालिका के स्वास्थ्य शाखा की टीम द्वारा प्रातः से ही युद्ध स्तर पर सेठानी घाट, कोरी घाट, एकता चौक, सर्किट हाउस के सामने, मालाखेड़ी क्षेत्र चौराहा सॉई बाबा कालोनी, मालाखेड़ी बड़ चौराहा एवं नगर के विभिन्न स्थलों पर जोरों से साफ- सफाई कार्य कराया गया । दोपहर 2.00 बजे से विशेष रूप से न.पा. अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा तथा पार्षदगणों की उपस्थिति में सेठानीघाट, कोरी घाट, पर्यटन घाट एवं अन्य घाटों एवं नाले-नालियों की साफ-सफाई कराई गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

