प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(बनखेड़ी) बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम पुरैना रणधीर निवासी पंडित मुकेश बसेड़िया विगत 18 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्य में अग्रणी रहते हुए, निराश्रित व्यक्तियों के सेवा के लिए अपना पूरा समय देते हैं। मानव सेवा ही माधव सेवा को चरितार्थ करते पंडित मुकेश बसेडिया निरंतर समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं। इसी प्रकार उन्होंने अपने जन्मोत्सव के उपलक्ष में 1 माह सतत सेवा कार्यों से अपना जन्मदिन मनाया। बता दे कि 22 नवंबर से सेवा कार्य प्रारंभ हुए जो कि 22 दिसंबर को मां बिजासन शक्तिपीठ सलकनपुर में पूजा अर्चना कन्या पूजन कर एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल प्रदान कर अपना जन्म दिवस मनाया। मुकेश बसेड़िया लगातार एक माह से 9 शक्तिपीठ एवं 3 ज्योतिर्लिंगों पर सेवा कार्य कर अपना जन्म दिवस मना रहे हैं। यह सेवा कार्य श्री दादाजी धाम खण्डवा से शुभारंभ व श्री दादाजी धाम साईंखेड़ा में सेवा अर्पण कर ओंकाररेश्वर , ममलेश्वर धाम , कामाख्या धाम असम,काशी विश्वनाथ जी, विंध्यवासिनी मिर्जापुर, प्रयागराज, मैहरधाम, सलकनपुर धाम , उज्जैन महाकाल , मां बगलामुखी धाम, नलखेड़ा मालवा से लेकर 9 शक्ति पीठ व 3 ज्योतिर्लिंगों में शिवशक्ति व कन्या पूजन, वृद्ध व दिव्यांग सेवा कर आशीर्वाद लेगें। जन्मदिवस के दिन 22 दिसम्बर गुरुवार को सलकनपुर धाम में पूजन, सेवाकार्य संपन्न हुए।
*शिक्षा क्षेत्र एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में देते हैं अपना महत्वपूर्ण योगदान*
वरिष्ठ समाजसेवी पंडित मुकेश बसेड़िया निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं अनेक निराश्रित बच्चों की शिक्षा निशुल्क प्रदान की एवं स्वास्थ सेवा में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।
*कोरोना काल में भी सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान*
पंडित मुकेश बसेड़िया का कोरोना काल में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है आदिवासी जंगल क्षेत्र में जो की सुविधा से वंचित है क्षेत्रों में कोरोना काल में पहुंचकर राशन एवं महत्वपूर्ण वस्तुएं प्रदान की थी।

