प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अंशकालीन श्रमिक मजदूर संघ की जिला इकाई नर्मदापुरम द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को निराकृत करने का निवेदन किया है। सर्वप्रथम जिले की बनखेड़ी, पिपरिया, सिवनी मालवा, इटारसी, नर्मदापुरम आये श्रमिको की रामजी बाबा समाधि स्थल पर बैठक आहूत हुई। सर्वप्रथम भारत माता एवं ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमे संगठन की मजबूती तथा विभिन्न मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षण करने पर चर्चा की गई। मुख्य मांगों में श्रमिको ने मानदेय बढ़ाने, दैनिक वेतन भोगी के रूप में नियुक्त करने एवं रिक्त पदों की पूर्ति पर वरीयता प्रदान करने संबंधी मांगे की गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री शशांक माने ने बताया कि अंशकालीन श्रमिक शासन के विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों में माली, चौकीदार, रसोईया, सफाई कर्मचारी एवं अन्य रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है, किंतु आज के इस महंगाई भरे युग में उन्हे मिलने वाला पारिश्रमिक ऊट मुंह में जीरे जैसा है। श्रमिको का यह वर्ग काफी समय से शोषित तथा उपेक्षित हैं। मजदूर संघ सरकार से यह अपेक्षा करता है कि अंशकालीन श्रमिको की सभी मांगों को पूर्ण कर उन्हे भी आर्थिक रूप से सक्षम बनाएं। पीपल चौक से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट गेट पर नायब तहसीलदार श्री झरबड़े को ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम में जिलामंत्री शशांक माने, बैतूल जिलाध्यक्ष नत्थूराव चढ़ोकार, विजय कासदे, भगवानदास चौरे, राजेंद्र, अजय चावड़ा, भास्कर केवट, कोशीबाई, अनुसुइया, अर्चना मेहरा, सुखवती ईरपाचे, भारती सराठे, मोहन यादव तथा अंशकालीन श्रमिक मजदूर संघ की कार्यकारिणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

