प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में 26 दिसंबर सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जिला कार्यालय भाजपा नर्मदापुरम में किया गया। कार्यक्रम में जिले के युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता से संवाद करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी की अविश्वनीय वाक्पटुता देश के लिए एक प्रेरणा रही है। इसी संदर्भ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर अटल डिबेटिंग क्लब के माध्यम से उनकी विरासत के सम्मान हेतु इस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष के आयु वाले वक्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए विषय पर अपने विचार रखे। डिबेट प्रतियोगिता में प्रत्येक वक्ता को अधिकतम तीन मिनट बोलने का समय दिया गया। जिला स्तर चयनित 3 वक्ता प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित किये जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन कुशाग्र द्विवेदी द्वारा किया गया। जिले के सह मीडिया प्रभारी वीरू पटवा ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दिनेश तिवारी, भाजयुमों के जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, नर्मदापुरम मण्डल के मंत्री मनीष परदेशी, भाजयुमों के जिला महामंत्री गुलाब बैंकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष राजपूत, गोविंद पटेल, जिला मंत्री गौरव नायक, अर्पित रावत, पंकज मलैया, कोषाध्यक्ष नरसिंह रावत, सहकोषाध्यक्ष जयनिश कांसलिवाल, सह कार्यालय मंत्री रहमान खान, मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, पलाश शुक्ला, गौरव मीना, अजय साहू, मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष, जसवीर सिंह बावरा, तुषार ठाकुर, आयुष कौरव, अर्पित सोनी सहित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

