प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि हमें संविदा पर नियुक्त किया है जब से हम नियुक्त हुए है, हमारा वेतनमान बहुत कम है, जबकि हम काम भी रेगुलर कर्मियों की तरह ही करते हैं। पिछले कोरोना काल के समय भी हमने अपनी जान पर खेलकर कोविड के मरीजों की सेवाएं की थी। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस पीपल चौक पहुंची। इसमें जिलेभर से आए हुए स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी पुरुष एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

