प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /शुक्रवार शाम शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के सांस्कृतिक भवन में जिला कराते संघ एवं नव अंकुर संस्था के तत्वधान में खिलाड़ियों के लिए अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सन 1985 में समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सैनी के प्रयासों से नर्मदापुरम में कराते को शुरू कराने वाले विनय थवाईत उपस्थित रहे। साथ ही उनकी पत्नी क्लेर थवाईत और दोनों पुत्रियां ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर हुई। जिसके बाद मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 1985 से निरंतर करते से जुड़े खिलाड़ियों को भी पुरुस्कार दिए गए साथ ही उनके द्वारा किये जा रहे कराते के प्रति प्रयासों की सराहना की गई । कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी प्रस्तुति दी जिसमें नृत्य और गायन शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ-साथ विशेष अतिथि के रूप में अजय सैनी , संजय थवाईत और आशीष चैटर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला करते संघ अध्यक्ष महेश सैनी ने की एवम आभार जिला कराते संघ सचिव गोविन्द सिंह राजपूत ने माना, संचालन रोहन जैन द्वारा किया गया ।

