प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज मंगलवार दिनॉंक 27 दिसम्बर को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने बढ़ती हुई ठंड को देखते हुये वार्ड क्रमॉंक 29 की आंगनवॉडी के बच्चों को स्वेटर प्रदान की। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि नववर्ष का शुभारंभ होने वाला है, जिसके चलते बच्चों से केक कटवाया एवम बच्चों को बिस्कुट एवम केक खिलाया। आयोजन में मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की संरक्षक सफलता तिवारी , नीरजा फौजदार , शैल शर्मा , शारदा जैन , सुषमा गुप्ता, रिशीराज राजपूत , मनीष गुप्ता , विक्रम खण्डेलवाल , दुर्गेश परमार , वार्ड क्रमॉंक 29 की पार्षद श्रीमति सुषमा खत्री , अमित खत्री, सुपरवाइजर आशा भदोरिया, रेखा यादव, रजनी उइके, छाया यादव, प्रेमबाई यादव,आंगनबाड़ी संयोजिका मंजू यादव आदि उपस्थित थी, सभी ने मॉं नर्मदा सहयोग संस्था का आभार माना।

