प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इटारसी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनाँक 28 दिसम्बर 2022 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय गाँधी स्टेडियम में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा । नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के साथ ही रात्रि 8.30 बजे इटारसी रेल्वे स्टेशन पर भोजन वितरण नगर काँग्रेस परिवार द्वारा अपनी इटारसी ग्रुप द्वारा संचालित रोटी बैंक के माध्यम से किया जायेगा। समस्त काँग्रेसजनों से अपील की, कि कांग्रेस स्थापना दिवस के दोनो ही कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

