पुरानी इटारसी: बस स्टैंड के सुचारू संचालन और ट्रैफिक सुधार हेतु SDM को सौंपा ज्ञापन I
इटारसी। पुरानी इटारसी नागरिक संघर्ष समिति द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), इटारसी को एक ज्ञापन सौंपकर पुरानी इटारसी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड को सुचारू रूप से संचालित रखने की मांग की गई है।
समिति ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी होने वाली बसों को अनिवार्य रूप से बस स्टैंड परिसर के अंदर लाया जाए। इसके साथ ही पुराने बस स्टैंड परिसर में व्यवस्थित पेड पार्किंग की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की जाए।
यातायात जाम से राहत की कवायद
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से आम नागरिकों, स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को स्थाई राहत दिलाना है। समिति का मानना है कि बसों का बस स्टैंड परिसर से ही संचालन होने से यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित और अनुशासित बनेगी।
जनहित का संदेश:
“हमारी मांग, जनहित के नाम — बस स्टैंड का सुचारू संचालन और बाजार को जाम से निजात!”
आज का विचार
“सशक्त नागरिक और जागरूक समाज ही किसी भी क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास और सकारात्मक बदलाव की असली ताकत होते हैं।”
रिपोर्टर: पत्रकार कुणाल पासवान


