प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(सिवनी मालवा) मित्र आराधना लय चर्च में आज मंगलवार दिनांक 27/12/ 2022 में मित्र मंडली आराधना लय के द्वारा प्रीतिभोज खेलकूद एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम के साथ मसीह समाज का सामूहिक प्रीतिभोज कार्यक्रम किया गया एवं बच्चों युवा बुजुर्ग सभी ने भोजन के पश्चात खेलकूद में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विभिन्न विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए एवं खेलकूद के बाद राजन मर्सीह के द्वारा समस्त ईसाई समाज के सदस्यों को उपहार वितरण किए गए। उपहार के साथ-साथ मिठाइयां एवं चॉकलेट भी बांटी गई एवं क्रिसमस के पर्व की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त मित्र मंडली आराधनालय के सदस्य मौजूद रहे। क्रिसमस के पर्व की खुशियों को आपस में बांटी गई एवं सभी ने मिलजुल कर प्रीतिभोज खेलकूद उपहार वितरण में सहयोग किया। युवा संघ के सदस्यों के द्वारा समस्त कार्यों को किया गया, जिसमें समस्त युवाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

