प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(भोपाल) मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी पप्पू को राम का अवतार बताए जाने पर कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने आष्टा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी पप्पू कभी राम जी का अवतार नहीं हो सकता । राहुल गांधी और उनकी मंडली में शामिल कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है।सत्ता की तड़प में मछली की तरह तक तलपड़ा रहे और बौखला गए है। राहुल गांधी और उनकी मंडली को राम याद आ रहे हैं। राहुल गांधी भगवान श्री राम के चरणों की धूल भी नहीं है।

