प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (सीहोर) चीन में कोविड की लहर आने के बाद देश और प्रदेश में कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जिले में कोरोना के संभावित खतरे से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सुरक्षात्मक कदम उठाना भी शुरू कर दिए है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड की तैयारियों का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने निरीक्षण के दौरान कोविड मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए आईसीयू वार्ड, कोविड परीक्षण केन्द्र एवं रिपोर्टिंग कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, कॉविड से संबंधित दवा वितरण कक्ष तथा उपकरणों सहित एंबुलेंस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के तहत दवाओं और कोविड से संबंधी सभी उपकरणों की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भले ही कोविड की लहर ना आए, लेकिन सभी आवश्यक तैयारी पूरी होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपकरणों को समय-समय पर चलाकर क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय के साथ ही उन्होंने जिले भर में कोविड को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। प्रभारी मंत्री डॉक्टर चौधरी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मास्क का उपयोग करें । विशेष रूप से जब वे भीड़भाड़ वाले इलाके में जाएं तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अभी कोविड के नए वेरिएंट के मरीज नहीं है लेकिन सावधानी रखना आवश्यक है। उन्होंने अस्पताल परिसर में कुछ लोगों को मास्क भी लागये। इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने प्रभारी मंत्री को जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी को जानकारी दी कि जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। अस्पताल में वर्तमान में 80 बिस्तरों की व्यवस्था है, जिसमें 52 बेड ऑक्सीजन युक्त है। इनमें 22 बेड आईसीयू में उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में 12 वेंटिलेटर तथा 950 कंसंट्रेटर उपलब्ध है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही कोविड मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर तथा अनेक जनप्रति निधियों सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
*शासकीय कन्य आवासीय स्कूल का प्रभासरी मंत्री ने किया निरीक्षण*
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यांण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मत्री डॉ.
प्रभुराम चौधरी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्य विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में तथा होस्टल में मिलने वाले भोजन तथा अन्य सुविधाओं के बारे विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्माट क्लास में पढ़ रही छत्राओं से पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें सफलता आवश्य प्राप्त होगी। उन्होंन शिक्षकों से स्माट क्लास के माध्यम से पढ़ाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजिनियर एवं नगपालिका अध्यक्ष प्रिसं राठौर तथा अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के जिला अधिकारी हिरेन्द्र कुशवाह भी उपस्थित थे।

