प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / जिले के स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है एवं सरकार से अपनी बातें मनवाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं। एक दिन पहले पीपी की किट एवं कोरोना की आकृति लेकर शहर में रैली निकाली गई। आज पीपल चौक पर सभी लोगों ने सामूहिक रूप से रेत खाकर एवं पत्ते खाकर अपना विरोध जताया कि उन सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। दूसरी मांग यह है कि निष्कासित एवं आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा में वापसी की जाए।

