प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम /(भोपाल) आज महाराणा प्रताप मंडल द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना में लाभार्थियों का सम्मेलन आनंद विद्या मंदिर सीआई कॉलोनी में आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्यअतिथि रीवा जिले से पधारी महापौर श्रीमती ममता गुप्ता विशेष रूप से पधारी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, रीवा महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती सुषमा कुलश्रेष्ठ, सन्तोष हिरबे, नीता मेहता, प्रदीप श्रीवास्तव, सतेन्द्र बाधाम, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सन्तोष गुप्ता, मनीष यादव एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

