प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना मध्यप्रदेश सरकार की फ्लेगशिप योजना है। इस योजना में युवाओं को अपना कौशल बढ़ाने, प्रोफेशनल वातावरण में कार्य करने और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान होता है। योजना में युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की है। मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना में भाग लेने वाले युवाओं जिनकी उम्र 19 से 29 वर्ष तक होनी चाहिए। प्रतिभागियों को पिछले दो वर्ष में किसी भी विषय में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस योजना में 6 माह की इंटर्नशिप होगी। प्रत्येक विकासखंड में 15 इंटर्न्स युवाओं का चयन किया जाना है। योजना में प्रतिमाह 8 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाता है।

