प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / (इटारसी) आज दिनांक 28 दिसम्बर को ओएसटी सेंटर में स्वास्थ्य विभाग नर्मदापुरम की तरफ से अधीक्षक डॉ. आर के चौधरी की देखरेख में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हेपेटाइटिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 मरीजों का पंजीयन व जांच हुई तथा ओएसटी पर दवा खाने वाले 4 मरीज हेपेटाइटिस सी पॉजीटिव पाए गए। सभी मरीजों को दवा वितरित की गई। शिविर में डा. बड़ोदिया, एपिडिमियोलोजिस्ट राजेन्द्र चौहान, कु. रतना टिप्पन, गनेश उपरारिया, जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू, देविका पाठक काउंसलर उपस्थिति हुए।

