प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव, नवनीत पाण्डे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद के कुशल नेतृत्व में नगर “नर्मदापुरम्” को साफ-स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सौन्दर्ययुक्त बनाने हेतु नगरीय क्षेत्र के मुख्य मार्गों चौक चौराहों एवं अति व्यस्ततम स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा एवं पालतु पशुओं को पकड़कर नगरीय सीमा से बाहर किए जाने एवं अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने तथा जहाँ तहाँ बैठकर एवं ठेला लगाकर फल एवं सब्जी बिक्री कर रहे अव्यवस्थित व्यवसायियों को अपने निर्धारित स्थल पुतली बाई स्कूल के पास कोठी बाजार में भिजवाने की कवायद आरंभ कर दी गई है, परिलक्षित परिणाम सामने आए है, रोड एवं मुख्य चौक चौराहों, सड़कों पर लगने वाली फल सब्जी की दुकानें नजर नहीं आ रही है एवं ठेलो पर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को घूमते फिरते व्यवसाय निर्देशित किए जाने उपरांत वे पूर्व की तरह खड़े होकर व्यवसाय न करते हुए घूमते नजर आ रहे है एवं आवारा पशु जैसे पूर्व में यहाँ वहाँ विचरण करते अथवा रोड़ों एवं मुख्य मार्गों, प्रमुख चौक-चौराहों पर पाए जाते थे वे अब नजर तक नहीं आ पा रहे हैं। लगातार ही अतिक्रमण एवं हॉका दल द्वारा प्रातः 8:00 बजे से अमले के साथ यह कार्यवाही बड़े ही कठोरता के साथ की जा रही है एवं आवारा एवं पालतु पशुओं को पकड़कर नगरीय सीमा से बाहर छोड़ा जा रहा है, जिससे नगर में काफी हद तक व्यवस्था नजर आ रही है
लगातार रोड़ों की साफ-सफाई, बड़े एवं छोटे नाले नालियों की सफाई से भी नगर साफ-स्वच्छ नजर आने लगा है। यदि नगरपालिका प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा ऐसा ही अथक प्रयास किया जाता रहा तो स्वच्छता परिणाम देखने को शीघ्र ही मिल सकते हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

