प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुर मण्डल तीन दिवसीय प्रकाश पर्व उत्सव मना रहा है। आज द्वितीय दिवस पर ग्वालटोली स्तिथ गुरुद्वारे में अरदास कराई एवं गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन चरित्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुन्दरम अग्रवाल ने संगोष्ठी में बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं धर्म रक्षा के लिये न्योछावर कर दिया, युवाओ को उन्हें अपना प्रेरणापुंज मानते हुये सदैव राष्ट्रहित के कार्यो में लगे रहना चाहिये। मण्डल उपाध्यक्ष जसवीर सिंह बावरा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रकाश पर्व उत्सव के अन्तर्गत युवा मोर्चा मण्डल मे विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी करके गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन चरित्र पर युवाओ से संवाद कर रहा है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत, जिला मंत्री गौरव नायक, जिला मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, जिला कार्यालय सहमंत्री रहमान खान, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिल अहिरवार , भाजयुमो मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अमन चुटीले, मंत्री केतन बरगले, आकाश सोनी, हर्ष सराठे ,शुभम अहिरवार ज्ञानी दारा सिंह, किरण सिंह, ज्वाला सिंह, रघुवीर सिंह ,भगवान सिंह, सम्राट सिंह ,शाका सिंह, भगत सिंह , रवि सिंह आदि उपस्थित रहे ।

