प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ दुर्गावाहिनी मातृशक्ति द्वारा शीतकालीन अवकाश मे तीन दिन का आत्मरक्षा शिविर का आयोजन शासकीय ग्रह विज्ञान महाविद्यालय के ऑडोटॉरियम मैदान में आयोजन किया जा रहा है। जिला संयोजिका प्रगति शर्मा व मातृशक्ति विभाग पालक अनिता जाट द्वारा बताया गया कि इस शिविर में किशोरियों, युवतीयों एवं महिलाओ को नियुद्ध (जूडो-करांट ), योग, दंड एवं खेल का प्रशिक्षण दिया जावेगा। इस शिविर मे आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर आधारित प्रदर्शिनी का आयोजन भी रखा गया है। शिविर का शुभारंभ कल गुरुवार दिनांक 29 दिसंबर समय 8:30 उद्घाटन सत्र से प्रारम्भ होगा। जिसमे दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका श्रीमती सत्यकीर्ति राने, कार्यक्रम की संरक्षक श्रीमती अनिता जाट, कार्यक्रम प्रभारी प्रगति शर्मा, संचालन टोली में श्रीमती संध्या थापक, निशा पांडे , निधि पाठक, मेघा कौशिक, खुशी अग्रवाल, जूडो करांटे की शिक्षिका नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट पूजा अमजहरे, शिविर की मुख्य शिक्षिका आकांक्षा दुबे, आरती दुबे, शकुंतला तोमर, आरती चौकसे एवं अन्य लोग शामिल रहेंगे।

