प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, यातायात प्रभारी आशीष पवार के मार्गदर्शन में आज रोड पर चल रहे बस एवं ट्रक पर लगे प्रेशर हॉर्न जो कि दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसे देखते हुए यातायात विभाग द्वारा गैरेज लाइन तिराहे पर आज बसों की चेकिंग की गई। जिसमें 10 बसों पर प्रेशर हॉर्न लगा होने पर चालानी कार्रवाई की गई। ₹1000 प्रति बस चालान किया गया । चेकिंग कर रहे सब इंस्पेक्टर पीआर मालवीय ने बताया कि 14 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर भी चालानी की गई एवं प्रत्येक से ढाई सौ रुपए राजस्व शुल्क वसूल किया गया। यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा । चेकिंग अभियान में सब इंस्पेक्टर पीआर मालवीय, हेड कांस्टेबल मनोज रावत, आरक्षक गिरीश मालवीय, सैनिक दिलीप सराठे शामिल रहे।

