प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एस०डी०ओ०पी पराग सैनी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने आबकारी विभाग के नियंत्रण कक्ष में हुई चोरी की घटना का चंद घंटो में खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। ओव्हर ब्रिज तिराहा पर स्थित आबकारी विभाग के नियंत्रण कक्ष में घुसकर कल दिनांक 27/12/2022 की रात्रि में अज्ञात चोरो नें स्टोर रूम में रखी 6 पेटी जप्तशुदा विदेशी शराब एवं बीयर चोरी कर ली थी। जिसके संबंध में आबकारी उप निरीक्षक सुयश फौजदार की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुध्द अप०कं0 888 / 22 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना कोतवाली द्वारा तत्परतापूर्वक विवेचना करते हुए, संदेह के आधार पर आरोपीगण कमशः ऋषि पिता शेषराव घुड़े उम्र 19 साल निवासी आरा मशीन के पास, ग्वालटोली एवं शुभम पिता सुभाष मुआड़े उम्र 21 साल निवासी ग्वालटोली को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उक्त दोनों आरोपीगणों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त दोनो आरोपियों से चोरी गई विदेशी शराब करीबन 49 लीटर कीमती करीबन 25 हजार की जप्त की गई है। आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेंगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली विक्रम रजक के साथ उनि कमलेश शर्मा, सउनि दिनेश मेहरा, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, प्र0आर0 विशाल सिंह, प्र०आर० (चालक) पावेल मसीह, आर0 राजकुमार झपाटे एवं आर0 संदीप जोशी की मुख्य भूमिका रही है।

